फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   accident in mahewagang

सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 12 Dec 2014 06:45 PM IST
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 12 Dec 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
accident in mahewagang
मवेशियाें से लदी डीसीएम की चपेट मे आने से साइकिल सवार 30 वर्षीय युवक की
विज्ञापन
मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार की दोपहर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुआ। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुबग्गा में लगने वाली साप्ताहिक पशु बाजार से एक डीसीएम शुक्रवार की दोपहर मवेशियों को भरकर लखीमपुर की ओर जा रही थी। बताते हैं कि पुलिस को देख चालक ने डीसीएम की रफ्तार बढ़ा दी। चौकी से चंद कदम की दूरी पर डीसीएम ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक लाल स्वेटर और सलेटी रंग की पैंट पहने है। हादसे के बाद चालक और उसके साथी डीसीएम छोड़ कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, शहर कोतवाल शिवशंभू जायसवाल, फूलबेहड़ इंस्पेक्टर केपी सिंह आदि मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया। डीसीएम को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed