फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Abusers teacher Children Beaten , filed

नशेड़ी शिक्षक ने बच्चों को पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 08 May 2015 10:34 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Fri, 08 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Abusers teacher Children Beaten , filed
ब्लाक के पूर्व माध्यमिक स्कूल रामालक्ष्ना में तैनात सहायक अध्यापक पर नशे में धुत होकर बच्चों की पिटाई का आरोप लगा है। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। अभिभावकों की शिकायत पर भीरा थाने में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल में नशे की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट एबीएसए ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामालक्ष्ना के पूर्व माध्यमिक स्कूल में हंगामा हो गया। आरोप है कि स्कूल में सहायक अध्यापक ने शराब के नशे मेें करीब आठ बच्चों को बुरी तरह से पीट दिया। एक बच्चे की नाक से खून निकलने लगा। बच्चे रोते हुए घर पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। सूचना पर एनपीआरसी रामप्रसाद मौके पर पहुंचे। नशे में धुत शिक्षक राजीव कुमार वर्मा के मिलने की सूचना बीईओ अनुराग कुमार मिश्रा को दी। वहीं अभिभावक शिक्षक को गिरफ्तार करने और सस्पेंड करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पीटे गए बच्चे अनूप, सुमित, उत्तम कुमार आकाश, दुर्गेश समेत करीब आठ बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत की है। बच्चों का मेडिकल कराया गया है। भीरा एसओ ब्रजराज यादव और चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक को साथ लेकर चौकी आए। शिक्षक का मेडिकल सीएचसी में कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल में नशे की पुष्टि हुई है। शिक्षक को निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए-खीरी डॉ. ओपी राय ने बताया कि शिक्षक राजीव कुमार वर्मा का वेतन रुका है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। बीईओ की रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ- बिजुआ अनुराग कुमार मिश्रा ने बताया कि राजीव वर्मा ने करीब चार माह बाद पांच मई को ही स्कूल में ज्वाइन किया है। शिक्षक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed