फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   a man died in suger plant

शुगर प्लांट के सॉफ्ट में फंसकर मजदूर की मौत

Thu, 19 Feb 2015 08:19 PM IST
खीरी टाउन/नकहा (लखीमपुर खीरी)।
खीरी टाउन/नकहा (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 19 Feb 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
a man died in suger plant
थाना खीरी क्षेत्र स्थित शुगर प्लांट में एक मजदूर की सॉफ्ट में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुगर प्लांट के मालिक ने मृतक के परिवार वालों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मितौली के ग्राम परसेहरा (मदारपुर) निवासी 55 वर्षीय मुन्नालाल थाना खीरी क्षेत्र में नकहा रोड पर ग्राम मठियापुुरवा स्थित नारायण शुगर इंड्रस्ट्रीज में हेल्पर का कार्य करता था। बुधवार रात लगभग एक बजे वह प्लांट में क्रस्टिलाइजर देखने गया था। वहां प्लांट के सॉफ्ट में फंसकर उसके दोनाें हाथ और पैर कट गए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। क्रेशर मालिक ने इसकी सूचनी थाना खीरी पुलिस और मुन्नालाल के परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर एसओ महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुगर प्लांट के मालिक ने मृतक के परिवार वालों को दो लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन


गजरौला से मौत खींच लाई थी मुन्नालाल को
भूपतिपुर। थाना मितौली के गांव परसेहरा निवासी मुन्नालाल जनपद गजरौला की एक शुगर इंड्रस्ट्रीज में काम करता था। दस दिन पहले वह छुट्टी लेकर गांव आ गया। गांव निवासी संजय ने उसे अपने साथ मठियापुरवा स्थित क्रेशर पर काम करने के लिए कहा। मुन्नालाल के मनमाफिक मजदूरी मिलने की बात पर वह गजरौला नहीं गया और आठ दिन पहले मठियापुरवा क्रेशर पर काम करने लगा। परिवारीजनों का यही कहना था कि शायद मुन्नालाल को मौत यहां खींच ले गई थी वरना वह नौकरी छोड़कर यहां पर काम पर क्यों जाते। मुन्नालाल की पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। परिवार में बेटे 30 वर्षीय सतीश और 18 वर्षीय सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed