{"_id":"408d25645097ebbf32be7b9ed74fcf4a","slug":"a-fire-destroyed-six-homes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से छह घर जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से छह घर जलकर राख
निघासन।
Updated Fri, 05 Feb 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव घनश्यामपुरवा में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। सूचना के काफी देर बाद दमकल पहुंची। तहसीलदार और लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का भी जायजा लिया।
क्षेत्र के गांव घनश्याम पुरवा निवासी ढनढन गौतम के घर में अचानक शुक्रवार दोपहर आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धरण कर लिया और पड़ोसी धरमू, सुरेश, आशा राम और संतोष के जलकर राख हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल विभाग में फोन लगाया गया, लेकिन नहीं लगा। किसी ने आग लगने की सूचना एसओ को दी। एसओ ने वायरलेस के माध्यम से दमकल विभाग को बताया। दमकल कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया था। तहसीलदार जगदीश सिंह ने बताया कि आग लगने से धरमू के 2500 रुपये नकदी समेत घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार ने शीघ्र ही आग से तबाह हुए लोगों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।