फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गैंगस्टर के आरोपियों की जब्त होगी संपत्ति

गैंगस्टर के आरोपियों की जब्त होगी संपत्ति

Thu, 03 Jan 2019 05:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपियों की जब्त होगी संपत्ति
लखीमपुर खीरी। लूट-चोरी और अवैध कारोबार से बनाई गई अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए एसपी ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। गैंगस्टर के चार शातिर अपराधियों की 70 लाख रुपये की संपत्ति का पुलिस ने ब्योरा एकत्र किया है, जिसे जप्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कई शातिर अपराधी ऐसे हैं, जिन्होंने विभिन्न अपराधों में लिप्त होकर संपत्ति बनाई है। इनमें सर्वाधिक वनमाफिया भी शामिल हैं। गैंग बनाकर घटनाओं को करने वाले अपराधियों के खिलाफ बड़े गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। एसपी पूनम ने गैंगस्टर मामलों में निरुद्ध शातिर अपराधियों की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चार बड़े शातिर अपराधियों की आय और संपत्ति का ब्योरा खंगाला है, जिनके पास करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति पाई गई है। एसपी के मुताबिक यह संपत्ति अवैध कामों से अर्जित की गई है। पुलिस ने संपत्ति जप्तीकरण की कानूनी कार्रवाई भी अब शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की संपत्ति का डाटा पुलिस खंगाल रही है। एसपी की इस कार्रवाई से आपराधिक किस्म के लोगों के परिवार वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


गैंगस्टर के जितने अपराधी हैं। उनकी संपत्ति जप्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने चार बड़े अपराधियों की करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति चिन्हित की है, जिसे जप्त करने की कार्रवाई प्रचलित है। अन्य जो गैंगस्टर के अपराधी हैं, उन सभी की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई करवा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed