{"_id":"5a315f664f1c1b86698c15a7","slug":"91513185126-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी भरी पिकअप के साथ पुलिस ने एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी भरी पिकअप के साथ पुलिस ने एक को दबोचा
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां।
पलिया-निघासन रोड पर सूचना पर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पिकअप के साथ पकड़ लिया। पिकअप से पुलिस ने नौ मवेशी बरामद किए, जिन्हें ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया। उधर, पिकअप को सीज करके युवक को जेल भेज दिया गया।
बुधवार को सूचना पर बंशीनगर चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने दलबल के साथ पलिया-निघासन रोड पर सरखना व पतवारा गांव के बीच एक पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली। पिकअप से छोटे-बड़े नौ मवेशियों को पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में उसने यह मवेशी पृथ्वीपुरवा से खरीदकर पूरनपुर ले जाने की बात कही, जबकि अन्य कुछ भी न बता पाने के बाद मवेशियों को पुलिस ने ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया, जबकि पिकअप व पकड़े गए पीलीभीत जिला के माधोटांडा थाना के राजपुर गांव निवासी शमसुन पुत्र आलम को थाने लाया गया। यहां पर पिकअप को सीज करने की कार्रवाई के साथ ही पशु अधिनियम के तहत उक्त युवक का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया।