फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The father beat him and shot him to death.

पिता की पिटाई कर पुत्र को गोली से उड़ाया..

Fri, 06 Oct 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Fri, 06 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The father beat him and shot him to death.
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मैगलगंज खीरी। क्षेत्र के गांव साहूपुर में दो बीघा जमीन की खातिर तीन भाइयों ने जहां अपने चाचा की जमकर पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं उनके पुत्र को तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मितौली में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल पिता की ओर से तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम सभा साहूपुर के मजरा अनिरुद्धपुर निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसका बड़े भाई महल सिंह से करीब दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने पुत्र धर्मेंद्र सिंह के साथ खेत पर गया। धर्मेंद्र ट्रैक्टर से जमीन जोतने लगा, जिसका भाई महल सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह ने विरोध किया और जमीन की जुताई करने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया, जिस पर मारपीट होने लगी। इसी बीच महल सिंह के परिवार के अन्य सदस्य मौके पर आ गए। आरोप है कि अंग्रेज सिंह ने अपने अन्य भाइयों और साथियों की मदद से उसके पुत्र धर्मेंद्र सिंह के सीने पर तमंचा रख दिया और गोली मार दी, जिससे धर्मेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने सुखविंदर सिंह को भी लाठी-डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शस्त्र लहराते हुए मौके से भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर घनश्याम राम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। पुलिस ने घायल सुखविंदर सिंह को सीएचसी मितौली में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि घायल पिता सुखविंदर सिंह की ओर से तीन सगे भाइयों अंग्रेज सिंह, प्रगत सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र महल सिंह, जसपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह और हरविंदर सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बीघा जमीन के टुकडे़ ने
दोनों भाइयों के बीच बढ़ा दी दूरी
कभी एक पास झाला बनाकर प्रेम से रहते थे दोनों भाई

मैगलगंज खीरी। कभी सुखविंदर सिंह और उसके भाई महल सिंह में इतना प्रेम था कि दोनों एक पास झाला बनाकर रहते थे, लेकिन दो बीघा जमीन ने प्रेम की डोर को दुश्मनी में बदल दिया। नतीजतन चचेरे भाइयों ने धर्मेंद्र सिंह की जान ले ली।
सुखविंदर सिंह और महल सिंह दोनों सगे भाई हैं। कई साल पहले आपस में मिलकर इन लोगों ने एक पास झाला बनाया था। दोनों भाई हंसी खुशी रहते थे। दोनों के बीच काफी प्रेम था, लेकिन बच्चों के बड़े होते ही दोनों भाइयों के बीच भूमि को लेकर विवाद पैदा हो गया। यहीं से दोनों परिवारों में फूट पड़ गई। धर्मेंद्र सिंह के भाई जसवंत सिंह ने बताया कि अक्सर चचेरा भाई अंग्रेज सिंह एक बीघा जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद करता था। कई बार भाई धर्मेंद्र ने मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। बृह्सपतिवार को चारा काटकर खाली की गई जमीन पर अंग्रेज सिंह की नीयत डोल गई और विवाद करने लगा। शुक्रवार को वह दवाई लेने खैराबाद (सीतापुर) चला गया। तभी अंग्रेज सिंह ने उसके भाई की जान ले ली। धर्मेंद्र सिंह की शादी 13 साल पहले हुई थी। उसके एक 11 साल का पुत्र जगरूप है। पिता की मौत से जगरूप और उसकी मां हरवंश कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।


सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हत्या की सूचना पर सीओ मितौली एलडी भारती गांव अनिरुद्धपुर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार के लोगों से घटना के बावत जानकारी ली। सीओ ने बताया कि थोड़ी सी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। उन्होंने इंस्पेक्टर को हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed