फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरेआम किशोरी के हाथ काटने पर शहर कोतवाल नपे

सरेआम किशोरी के हाथ काटने पर शहर कोतवाल नपे

Fri, 25 Aug 2017 06:55 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
सरेआम किशोरी के हाथ काटने पर शहर कोतवाल नपे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर में दिनदहाड़े सरेआम तलवार से किशोरी के हाथ काट लेने की घटना में एसपी ने आखिर कोतवाली पुलिस की लापरवाही मानते हुए शहर कोतवाल कुलदीप तिवारी को हटा दिया। एसपी ने उनसे कोतवाली का चार्ज लेते हुए अब क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी है, जबकि गोला इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला को सदर कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी है।

करीब डेढ़ महीने पहले एसपी ने कोतवाली तिकुनियां से हटाकर कुलदीप तिवारी को शहर कोतवाल बनाया था। सदर कोतवाल चार्ज लेने के बाद से ही चर्चा में रहे। उन पर भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा ने न सिर्फ खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया, बल्कि कोतवाल की बर्खास्तगी को लेकर कोतवाली में धरने पार बैठ गए थे। इधर चोरी और लूट की वारदातों से भी शहर की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच बुधवार को दिनदहाड़े अतिव्यस्त शहर के प्रमुख मार्ग पर तलवार से किशोरी के हाथ काट देने जैसी संगीन वारदात होने से भी पुलिस व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। गुरुवार को एसपी ने अमर उजाला से शहर कोतवाल की लापरवाही मानी थी, जिसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इधर शुक्रवार को एसपी ने कार्रवाई करते हुए आखिर सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी को हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा दिया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने गोला कोतवाल पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें शहर कोतवाल बनाया है। जांच शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी मधुकांत मिश्रा को गोला कोतवाल बनाया है। तीन महीने पहले भी दीपक शुक्ला सदर कोतवाल थे। विधानसभा चुनाव के बाद एसपी ने शहर से हटाकर धौरहरा कोतवाल बनाया था।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed