फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   समझौते के बाद युवक की पिटाई कर कुएं में फेंका, मौत

समझौते के बाद युवक की पिटाई कर कुएं में फेंका, मौत

Sun, 13 Aug 2017 04:31 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
समझौते के बाद युवक की पिटाई कर कुएं में फेंका, मौत

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव बकैनिया में जमीनी विवाद में शनिवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने गांव निवासी 26 वर्षीय हरीश वर्मा की जमकर पिटाई की और उसे कुएं में फेंक दिया। मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।

हरीश वर्मा के फूफा शारदा वर्मा ने बताया कि हरीश वर्मा एक साल का था, तभी उसकी मां का निधन हो गया था। मां की मौत के बाद हरीश उनके पास ही गांव बकैनियां में रहता था। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने ग्राम पंचायत की थोड़ी सी जमीन पड़ी है। वह शनिवार की सुबह अपनी जमीन में दीवार बनवा रहे थे, जिसका पड़ोसी ने विरोध किया। इस पर कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपियों ने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया था, जिसका हरीश वर्मा ने विरोध किया। उन्होंने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। सूचना पर एलआरपी चौकी इंचार्ज और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाकर सुलह समझौता करा दिया था। समझौता होने के बाद दोनों पक्ष घरों को लौट आए। उसी दिन शाम करीब आठ बजे हरीश वर्मा घर से निकल कर किसी काम से जा रहा था। तभी हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और यह कहते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी कि बहुत गालियां दे रहा था। आरोप है कि पिटाई करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। शोरशराबा होने पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा हरीश वर्मा कुएं में में डूब रहा था। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव का पंचायतनामा भरने वाले एसआई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर, नाक से खून बह रहा था। इसके अलावा भी शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed