{"_id":"5975e43e4f1c1b6c578b4a13","slug":"91500898366-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक मामले की एएसपी करेंगे जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक मामले की एएसपी करेंगे जांच
Updated Mon, 24 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली में विधायक के धरने पर बैठने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। उधर रविवार को ही सदर कोतवाल दो दिन के अवकाश पर चले गए हैं।
बतादें कि सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पकड़े गए खनन के दो आरोपियों को सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने रात में ही छोड़ दिया था। इस पर सदर विधायक और कोतवाल के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। नाराज विधायक कोतवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर रात 12 बजे धरने पर बैठ गए थे। छह घंटे बाद कोतवाली पहुंचे डीएम-एसपी ने विधायक से कार्रवाई के लिए रविवार दोपहर 12 बजे तक का समय मांगा था। अफसरों के आश्वासन पर विधायक ने धरना समाप्त कर दिया था। इस पूरे प्रकरण में पुलिस के अफसर अब कोतवाल के बचाव में नजर आ रहे हैं। 24 घंटे के बाद भी एसपी ने सदर कोतवाल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे दो दिन का अवकाश देकर छुट्टी पर भेज दिया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि प्रकरण की जांच एएसपी घनश्याम चौरसिया से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
00000000000