फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बम बनाने वाली विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान किया बरामद

बम बनाने वाली विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान किया बरामद

Sun, 21 Apr 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
बम बनाने वाली विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान किया बरामद
धनगढ़ी-नेपाल। दिल्ली से काठमांडू जा रही एक निजी बस से शुक्रवार की रात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने चेकिंग के दौरान बम बनाने वाली विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान बरामद किया है। जिसे शनिवार को कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल सामग्री लाने वाले का अभी पता नहीं चला है, जिसके बाद पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

कैलाली जिले की डुडेझारी बेस कैंप सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी नेत्र केसी ने बताया कि शुक्रवार की रात भारत-नेपाल मैत्री बस दिल्ली से होकर बनबसा बॉर्डर से होते हुए काठमांडू जा रही थी। बेस कैंप के बाहर रात एक बजे जब बस की चेकिंग की गई तो उसमें से डेटोनेटर और तार बरामद हुआ। इसके अलावा दो पीस लैपटॉप, रेडीमेड कपड़ा, हार्डवेयर सामान व बेल्टें बरामद की गई हैं। विस्फोटक सामग्री ले जाने वाले का कुछ पता नहीं चला है। जिसके बाद पुलिस ने बस को नवलपरासी में कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बरामद विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान को कैलाली जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed