फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   यूपी 100 बाइक के सिपाही की कुंडे से लटकी मिली लाश

यूपी 100 बाइक के सिपाही की कुंडे से लटकी मिली लाश

Sun, 03 Feb 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100 बाइक के सिपाही की कुंडे से लटकी मिली लाश

विज्ञापन
यूपी 100 बाइक के सिपाही की कुंडे से लटकी मिली लाश

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। यूपी 100 पुलिस में तैनात 26 वर्षीय एक सिपाही का शनिवार की सुबह उसके कमरे में ही कुंडे से लटकता शव मिला है। उसके गले में लुंगी का फंदा कसा हुआ था। शनिवार सुबह साथी होमगार्ड ने फोन किया। जब उसका फोन नहीं उठा तो वह उसे बुलाने कमरे पर पहुंचा, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर बांकेगंज पहुंचे घर वालों ने यूपी 100 के इंस्पेक्टर पर छुट्टी न देने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके पास से मिले सुसाइड नोट की हैंडराटिंग न होने पर पुत्र की हत्या होने या फिर इंस्पेक्टर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। एसपी पूनम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही माना है। पुलिस ने मृतक सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना मैलानी की पुलिस चौकी बांकेगंज अंतर्गत बाइक यूपी 100 में तैनात 26 वर्षीय सिपाही सिकंदर अली जिला पीलीभीत के थाना जहानाबाद के पुरनापुर गांव का मूल निवासी था, जबकि वर्तमान में पूरा परिवार बरेली के कसबा नवाबगंज में रह रहा है। 2016 बैच के सिपाही की एक माह पहले बांकेगंज कस्बा में तैनाती हुई थी। वह बांकेगंज कस्बा से सटी बड़ी नहर किनारे एक कमरा किराए पर लेकर अकेले रहता था। दो दिन पहले जीने से गिरने के कारण वह ड्यूटी नहीं कर रहा था। शनिवार सुबह नौ बजे करीब उसके साथ होमगार्ड रमेश कुमार ने सिपाही सिकंदर अली के मोबाइल फोन पर जब कॉल की तो उसका फोन नहीं उठा। काफी देर इंतजार के बाद जब उसकी कॉल बैक नहीं आई तो रमेश उसके कमरे पर गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। रमेश जब कमरे में पहुंचा तो वहां सिकंदर अली का शव कुंडे में लुंगी के फंदे से लटका देख सन्न रह गया। उसने इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक थाना मैलानी ब्रजेश चंद्र तिवारी, पुलिस चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया को दी। सूचना पर सीओ पलिया प्रदीप यादव, प्रभारी निरीक्षक गोला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक सिपाही के परिवारीजनों सहित घटना की सूचना एसपी को दी। दोपहर घटनास्थल पर पहुंचीं एसपी पूनम ने कमरे और शव का बारीकी से मुआयना कर साथी सिपाहियों से इस बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन


परिवार वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया
सूचना पर दोपहर बांकेगंज पहुंचे मृतक के पिता अनीसुर्ररहमान, ताऊ अब्दुल गनी, जफरूद्दीन मंसूरी, पूर्व प्रधान अब्दुल रहीम, अब्दुल गनी आदि ने यूपी 100 के इंस्पेक्टर पर पुत्र को प्रताड़ित करने और छुट्टी न देने का आरोप लगाया है। परिवारीजनों का कहना है कि उनका पुत्र पढ़ाई में काफी मेधावी था। एलएलबी पास पुत्र इस साल पीसीएस जे की परीक्षा देने जा रहा था, किंतु छुट्टी न मिलने के कारण वह परीक्षा भी नहीं दे पाया। परिवारजनों ने पुत्र की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई है। उधर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। कमरे की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्ट्या घटना आत्महत्या प्रतीत होती है। घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है। मृतक सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।

पूनम, एसपी।

छुट्टी न देने और प्रताड़ित करने का आरोप निराधार है। मृतक सिपाही सिकंदर अली पिछले महीने ही पांच दिन के अवकाश पर घर गया था, जहां से वापस लौटने के बाद ड्यूटी कर रहा था।
रामेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक यूपी 100
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed