फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घिसटता रहा युवक नहीं रोका ऑटो

घिसटता रहा युवक नहीं रोका ऑटो

Wed, 11 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
घिसटता रहा युवक नहीं रोका ऑटो

विज्ञापन
घिसटता रहा युवक, दौड़ती रही ऑटो
छात्रा को टक्कर मार भाग रहे ऑटो को रोकना पड़ा महंगा


अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। साइकिल से स्कूल जा रही एक बालिका को बुधवार सुबह टक्कर मारकर भाग रहे ऑटो को एक स्कूल कर्मी ने दौड़ाकर पकड़ना चाहा तो वह ऑटो में फंस गया। रोकने के बजाय चालक ने ऑटो की गति बढ़ा दी। इससे ऑटो में फंसकर युवक काफी दूर घिसटता चला गया और चोटिल हो गया। चालक की दबंगई देख भीड़ भी दंग रह गई। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल साइकिल से स्कूल जा रही एक बालिका को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गई और उसकी यूनिफार्म भी खराब हो गई। टक्कर मारकर भाग रहे चालक को स्कूलकर्मी सरवन ने रोक लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। मामला बिगड़ता देख चालक ऑटो लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच स्कूलकर्मी की शर्ट ऑटो में फंस गई और वह दूर तक घिसटता चला गया। राहगीर भी यह देख सन्न रह गए। भीड़ ने दौड़ाकर ऑटो को पकड़ लिया। पीड़ित की शिकायत पर एलआरपी चौकी पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed