{"_id":"59edf5224f1c1bf3538b8dd4","slug":"81508767010-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनेलाल हत्याकांड: नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनेलाल हत्याकांड: नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धौरहरा खीरी। गांव गुलरीपुरवा के मजरा नयागांव में रविवार को हुए सोनेलाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट में घायल पांचों लोगों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, रविवार की देर रात एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी ली।
रविवार को सात डिस्मिल जमीन को लेकर हो रही पंचायत में बवाल हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसी बीच दूसरे पक्ष की ओर से चली गोली से सोनेलाल की मौत हो गई थी, जबकि मृतक सोनेलाल का भतीजा पंकज वर्मा, नीरज वर्मा, भाई सर्वेश वर्मा, दूसरे पक्ष के रामदुलारे और अशोक कुमार घायल हो गए थे। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई सर्वेश वर्मा की तहरीर पर कमलाकांत, धीरज, कामता, पटवारी, ओमकार, रामस्वरूप, संतोष, कौशल, रामदुलारे सहित नौ लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष से पुलिस ने कोई तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
चार माह पहले हो चुकी
है शांतिभंग की कार्रवाई
धौरहरा।
जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस को शांति भंग होने की पहले से ही आशंका थी। इसलिए पुलिस ने 28 जुलाई 2017 को दोनों पक्षों के सोलह लोगों पर शांतिभंग करने की आशंका के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
पांच आरोपियों को
पुलिस ने दबोचा
धौरहरा।
पुलिस ने सोनेलाल हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस सूत्रों की मानें तो छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी कमलाकांत सहित पांच आरोपियों को पकड़ा है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी गिरफ्तार होने की अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। कुछ लोग पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।