{"_id":"59c69fb14f1c1b29688b61a9","slug":"81506189233-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल ने छुपाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, छात्रा से हुआ था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाल ने छुपाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, छात्रा से हुआ था रेप
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
चार दिन पहले संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 17 वर्षीय छात्रा के मामले में सदर कोतवाल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोतवाल सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि होने की बात कहकर रेप की बात को नकार गए थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोट भी मिली थी। इस बात का खुलासा तीन रोज बाद दर्ज की गई एफआईआर से हुआ है। माना जा रहा है कि अस्मत लुटने से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने एक युवती समेत दो लोगों के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना मितौली क्षेत्र की एक कक्षा 12 की छात्रा शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। 17 सितंबर की रात छात्रा ने संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह मौके पर पहुंचे परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए थे। बाद में दोबारा लाकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। परिवार वालों का कहना था कि छात्रा काफी समय से पेट दर्द से पीड़ित थी, इससे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मकान के आसपास के लोग पड़ोस के ही एक युवक द्वारा छात्रा के साथ रेप करने और उसकी गला घोटकर हत्या करने की चर्चा कर रहे थे। अगले दिन छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सदर कोतवाल से पूछा गया तो वह झूठ बोल गए। उन्होंने मौत का कारण सिर्फ हैंगिंग बताया, रेप की पुष्टि होने की बात से इंकार कर दिया था।
उधर, पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से तीसरे दिन गुपचुप तरीके से मुख्य आरोपी शैलेंद्र वर्मा और उस मकान में रहने वाली एक लड़की के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली के भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप होने की पुष्टि की गई है। प्राइवेट पार्ट पर भी गहरी चोट मिली है। साफ है कि छात्रा ने अस्मत लुटने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी के घर पर छापा भी मारा था, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
...आखिर क्यों झूठ बोल रहे कोतवाल
छात्रा के साथ रेप का मामला हो या फिर पिकअप में मिट्टी तेल पकड़े जाना का मामला, दोनों मामलों में सदर कोतवाल दीपक शुक्ल मीडिया से झूठ बोले। इससे उनकी कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है, जबकि एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने सदर कोतवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा सदर कोतवाली की कमान सौंपी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। कोतवाल को झूठ नहीं बोलना चाहिए था। साफ तौर पर बताना चाहिए था।
- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी