{"_id":"599ed5af4f1c1bb4328b4706","slug":"81503581615-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मिट्टी का तेल डाल खुद को लगायी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने मिट्टी का तेल डाल खुद को लगायी आग
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा खीरी(लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के टपरापुरवा गांव में बुधवार को दोपहर में एक दलित विवाहिता ने कमरे में बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब धुआं उठता देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और उसे बाहर निकाला। उधर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति-सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुरगुट्टा बुजुर्ग के गांव टपरापुरवा निवासी रत्तीराम गौतम अपने पुत्र सुरेश और पत्नी के साथ बुधवार दोपहर खेतों में काम करने गए थे। घर में सुरेश की पत्नी 18 वर्षीय लक्ष्मी देवी अकेली थी। बताते हैं कि लक्ष्मी देवी ने दोपहर 12 बजे अपने कमरे में खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। कमरे से धुआं उठा तो पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और किसी तरह आग बुझाकर लक्ष्मी को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उसके पति-ससुर को दी। मौके पर पहुंचे पति सुरेश ने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी और झुलसी पत्नी को सीएचसी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर निघासन थाना के लोनियनपुरवा मजरा झंडी निवासी मृतका के ससुर निरंजन गौतम आदि पहुंच गए। इलाज के दौरान देर रात लक्ष्मी की मौत हो गई। मृतका के पिता निरंजन ने बताया कि उन्होंने मार्च 17 में बेटी की शादी की थी। दहेज की मांग कर बेटी को पति और ससुराल के अन्य लोग मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। आरोप है पुत्री को पति सुरेश, ससुर रत्तीराम और सास ने जला कर मार डाला है। कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
0000000000000000