फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   795 cases from Haryana brought liquor recovered

हरियाणा से लाई गई 795 पेटी शराब बरामद

Mon, 26 Oct 2015 07:09 PM IST
मैगलगंज।
मैगलगंज। Updated Mon, 26 Oct 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
795 cases from Haryana brought liquor recovered
पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोमती नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से हरियाणा से लाई गई 795 पेटी शराब पकड़ी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई हैै। इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप है, क्योंकि पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए दूसरे प्रांतों से सस्ती शराब की तस्करी जोरों पर हैै।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया ने कच्ची के साथ ही तस्करी की शराब पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर रविवार की रात आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार, विनय कुमार और एसओ जावेद अख्तर, एसआई त्रिलोकीनाथ दुबे की अगुवाई में संयुक्त टीम ने हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया, रात करीब 11 बजे गोमती नदी पुल के पास शाहजहांपुर की तरफ से आई एक डीसीएम खड़ी थी।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी टीम ने उसे चेक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी थीं। टीम ने शराब के कागजात मांगे, तो चालक ने फर्जी कागजात दिखाए। टीम ने डीसीएम चालक अन्नू सिंह निवासी दलपतपुर थाना बंडा जिला सागर (मध्य प्रदेश) को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में पड़ोसी जिला सीतापुर जिले के पिसावां क्षेत्र के एक शराब माफिया का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीसीएम सहित शराब को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया। अंग्रेजी शराब की 795 पेटियों में बोतलें भरी हुई थीं, जो हरियाणा प्रांत की अंग्रेजी शराब है। बरामद पेटियों में कुल 9540 बोतलें हैं, जिनकी 20 लाख रुपये के आसपास कीमत आंकी गई है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि बोतलों पर गिन्नी व्हिस्की का लेबल लगा है, जो अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए बनाई जाती है। पुलिस ने चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं हेराफेरी के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed