फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Apr 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
फरधान (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर आरोपी घबरा गया और किशोरी को गांव के बाहर तालाब के पास छोड़कर फरार हो गया। खून से लथपथ किशोरी जैसे तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपनी मां के साथ छात्रवृत्ति चढ़वाने रुकुंदीपुर स्थित बैंक जा रही थी। रास्ते में पड़ने वाले गांव में उसे उसकी सहेली मिल गई तो वह उसके साथ बैंक चली गई। मां घर लौट आई। सोमवार को क्लोजिंग के चलते बैंक बंद था। इस पर वह सहेली के साथ उसके घर लौट आई। उसी समय वहां एक लड़का स्कूटी से पहुंचा, जिसे किशोरी ने सहेली की मां से अपना रिश्तेदार बताया और उसके साथ गांव चले जाने की बात कही। लेकिन वह उसे लेकर उस समय गांव नहीं पहुंचा। शाम को उसने किशोरी को उसके गांव के बाहर एक तालाब के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। बदहवास हाल में किशोरी किसी तरह घर पहुंची। पीड़ित के पिता ने फरधान सहित यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित किशोरी को फरधान सीएचसी लाई, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आनन-फानन पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की। पीड़ित ने होश में आने के बाद अपने एक संबंधी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल की अभी तस्दीक नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन साफतौर पर मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएन सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed