{"_id":"5b240a814f1c1bab6e8b805d","slug":"71529088641-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या के बाद गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या के बाद गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोलाइन 15एलकेएच 302
किशोरी की हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकन में हुई दिन दहाड़े गोली मारकर छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे। मालूम हो कि गांव की छात्रा मंजू देवी को गांव के ही युवक अभिषेक ने बृहस्पतिवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आनन फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसका शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना दो अलग-अलग बिरादरी की होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। सीओ विजय आनंद और इंस्पेक्टर डीके सिंह ने गांव में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया और एक स्थान पर दो से अधिक लोगों के बैठने पर पाबंदी लगा दी। कोतवाल डीके सिंह ने किसी अप्रिय घटना से निपटने की पूरी तैयारी करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाकर गांव के अंदर तैनात कर दिया है। घटना के बाद राजनेताओं के साथ जाने वाली भीड़ पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। उधर मुल्जिम की तलाश में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया और आरोपी के रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी है। लेकिन वह पकड़ से बाहर है।