{"_id":"59c69fb54f1c1b9c688b615c","slug":"71506189237-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़मंडी में पकड़ा गया मिलावटी सरसों तेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़मंडी में पकड़ा गया मिलावटी सरसों तेल
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mustard oil
- फोटो : Mustard oil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शहर की गुड़मंडी में एक दुकान पर छापेमारी कर मिलावट की आशंका में पांच पीपा सरसों का तेल सीज किया है और लैब जांच के लिए एक नमूना भरा है। सरसों के तेल की पैकिंग की जा रही थी, लेकिन दुकानदार के पास इसका लाइसेंस नहीं था। इसके बाद टीम ने संकटा देवी मोहल्ले में किराना दुकानों पर छापेमारी कर कुट्टू के आटा, मुनक्का के नमूने भरे। इस दौरान एक्सपायर हो चुके बेसन सेव, टोमैटो सॉस, जूस, नमकीन को नष्ट कराया गया।
अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम ने गुड़मंडी स्थित सरसों तेल की दुकान पर छापा मारा, जहां तेल में मिलावट कर बेचे जाने की आशंका जताई जा रही है। टीम ने मौके पर मिले पांच पीपा तेल से एक नमूना भरकर सीज कर दिया। इसके बाद टीम ने मां संकटा जनरल स्टोर से कुट्टू के आटा का सैंपल लिया। दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सका। महालक्ष्मी प्रोविजन स्टोर से मुनक्का का नमूना लिया गया। यहां पर टोमैटो सॉस, जूस और नमकीन एक्सपायर मिली, जिसे नष्ट करा दिया गया।
टीम ने एक्सपायरी वस्तुओं को अलग स्थान पर रखने की हिदायत दी है। इसके बाद टीम ने बस स्टेशन रोड पर कुट्टू आटा का नमूना लिया और खराब ब्रेड को नष्ट कराया। उधर, गोला में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, जावेद अख्तर और अनूप सिंह की टीम ने दयाल डेयरी से मट्ठा, दही और दूध के नमूने लिए। पारस डेयरी से दूध, मैलानी के सुआबोझ में एक दुकान से बेसन का नमूना भरा है।