फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोला और निघासन के दो घरों से साढ़े तीन लाख की चोरी

गोला और निघासन के दो घरों से साढ़े तीन लाख की चोरी

Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
गोला और निघासन के दो घरों से साढ़े तीन लाख की चोरी
लखीमपुर खीरी। जिले में चोरी की घटनाएं एकाएक बढ़ गई हैं। रविवार की रात चोरों ने गोला क्षेत्र के गांव खम्हौल में नकब लगा दी। निघासन के गांव बल्लीपुर में घर में घुस गए। दोनों स्थानों से चोर नकदी-जेवर समेत करीब पांच लाख का माल बटोर ले गए। उधर तारानगर की एक दुकान में सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की गई। तीनों वारदातों की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खम्हौल (रजागंज) निवासी मोहम्मद सफी ने बताया कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रविवार की रात मकान के पीछे की दीवार में चोरों ने नकब लगा दी और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर सेफ और छोटे बक्सों का ताला तोड़ दिया। 11 हजार रुपये की नकदी, जेवर, कपड़ा सहित करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह मोहल्ले के लोग जब खड़ंजे पर निकले तो बाहर सामान पड़ा देखा तो इसकी सूचना गांव निवासी सफी को दी। यह सुन गृहस्वामी दंग रह गया। सफी ने पुलिस को तहरीर दी है। उनके मुताबिक चोर सोने का झूमर, गले का हार, झुमकी, दो सोने की अंगूठी, कान के फूल, पायल और कंगन चोरी कर ले गए हैं। सफी की बीमार पत्नी को देखने आई उनकी पुत्री बबौना निवासी आयशा का बैग भी उसी कमरे में रखा था, जिसमें तीन हजार रुपये की नकदी समेत कपड़े जेवर थे। उस पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ग्राम प्रधान हसीब खां की सूचना पर महिला हल्का दरोगा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

निघासन। थाना क्षेत्र के गांव बल्लीपुर निवासी राजकुमार लोधी ने बताया कि रविवार रात कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी विमला उठी और उन्होंने देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखे 17000 हजार रुपये नकद, एक एलसीडी, सोन की चेन, अंगूठी सहित करीब डेढ़ लाख का सामान गायब था। सुबह गांव के कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो वहां पर खाली बक्सा आदि पड़ा देखा तो राजकुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजकुमार वहां पर बिखरे पड़े कुछ कपड़ों को लेकर घर लौट आए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर तारानगर चौराहे पर स्थित बलदेव सिंह की किराने की दुकान है। वह रोज की भांति दुकान बंद करके पड़ोस में खेत में बोई मक्का को बचाने चले गए। रात करीब एक बजे चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगा दी और अंदर घुस गए। वहां पर रखी करीब 20 किलो शकर चोर उठा पाए थे। इसी बीच बलदेव सिंह टार्च लगाते हुए आ गए, जिससे चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घरों से चोर बटोर ले गए माल
मझगईं। गांव बल्लीपुर निवासी बेचेलाल के घर रविवार की रात चोर घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया और 40 हजार रुपये की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर लिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख निघासन उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी अटल शुक्ला के घर से एक मोटर चुरा ले गए। सरवन के घर पर भी चोरों ने धावा बोला और एलईडी व इंजन पंप चोरी कर लिया। एक रात में तीन घरों में हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। लोगों ने इसकी सूचना सुबह पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed