{"_id":"5ccb26fdbdec220754345c59","slug":"61556817661-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां। बरसोला मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम मंडी समिति के पास ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घर वाले उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घाोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसा करीब शाम साढ़े पांच बजे हुआ। गांव बरसोला कलां की ओर से डनलप जोड़कर ट्रैक्टर तिकुनियां की ओर आ रहा था। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास रहने वाले राकेश की डेढ़ साल की पुत्री अर्चना सड़क किनारे खेल रही थी। इसी बीच ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-डनलप मौके पर छोड़कर भाग निकला। घर वाले घायल बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर ने बताया कि मृत बच्ची के पिता राकेश की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।