फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भरी पंचायत में पंच की गोली मारकर हत्या

भरी पंचायत में पंच की गोली मारकर हत्या

Thu, 28 Mar 2019 11:04 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में पंच की गोली मारकर हत्या
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव रमुआपुर में बृहस्पतिवार को हो रही पंचायत में फैंसला अपने हक में होता न देख गुस्साए लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पंच सुबेग सिंह (55) के सिर में जा धंसी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली चलने से पंचायत में भगदड़ मच गई। आनन फानन घायल को सीएचसी निघासन लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रमुआपुर निवासी सुखचैन सिंह ने बताया कि रमुआपुर फार्म पर कुंदन सिंह और अंग्रेज सिंह के बीच गांव के दक्षिण तरफ पड़ी करीब पांच बिसवा जमीन को लेकर करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। कई बार विवाद और पंचायत हुई, लेकिन मामला निपट नहीं सका। बृहस्पतिवार को अंग्रेज सिंह ने कई लोगों को एकत्र किया और घर के बाहर पड़े एक छप्पर को उठाकर विवादित भूमि पर लेकर गए। दूसरा छप्पर घर से उतारकर लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच कुंदन सिंह गांव निवासी सुबेग सिंह, गुरबाज सिंह सहित कुछ पंचों को लेकर मौके पर पहुंचे। पंचों ने दोनों पक्षों को आपस में विवाद न करने की बात कह शांत कराया और पंचायत करने लगे। इसी बीच अपने पक्ष में बात बनती न देख अंग्रेज सिंह के बेटे दलविंदर सिंह ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। गोली सुबेग सिंह को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल सुबेग सिंह को लोग निघासन सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने सुबेग सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसओ अजय राय ने बताया कि मृतक के बेटे सुखचैन की तहरीर पर अंग्रेज सिंह, उनके बेटे दलविंदर सिंह उर्फ मिंटू, विचित्र सिंह और जोगेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान हत्या का मामला बड़ी घटना है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार वर्मा सीओ, निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed