{"_id":"5c4a1959bdec22090f3fb293","slug":"61548360025-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने चाकू से गोदकर की भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने चाकू से गोदकर की भाई की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघौड़ा के मजरा संसारपुर में संपत्ति को लेकर एक एक भाई ने अपने ही दूसरे भाई की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्राम पंचायत बघौड़ा के मजरा संसारपुर निवासी धर्मेंद्र के घर में बुधवार की शाम लगभग 7:30 बजे खाना खाने की तैयारी हो रही थी। उसी समय संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद होने लगा। चार भाइयों में धर्मेंद्र दूसरे नंबर पर है, उसी की केवल शादी हुई है। वह सुभाष की शादी की चर्चा सुनकर आग बबूला हो गया। उसने अपने छोटे भाई सुभाष (24) को मारने के लिए दौड़ा तब मां ब्रजरानी सुभाष को लेकर गांव के किनारे के मोहल्ले में आ गई। गुस्से में पीछे से धर्मेंद्र भी वहां पहुंच गया। धर्मेंद्र ने सुभाष के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। अधिक खून बहने से सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर अलीगंज चौकी इंचार्ज महेश गंगवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी भाई फरार है।
चार भाइयों के बीच है 11 बीघा जमीनगांव वालों ने बताया कि सुभाष चार भाई हैं, सबसे बड़े जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी, केवल धर्मेंद्र की शादी हुई थी। सुभाष और संतोष दोनों जुड़वा भाई थे। धर्मेंद्र ने कुल 11 बीघा जमीन और घर पर पूरा कब्जा लेने के लिए उसने ऐसी हरकत कर डाली।
विज्ञापन
चारों भाइयों के बीच जमीनी विवाद था। मृतक के बड़े भाई जितेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
अभिषेक प्रताप सीओ गोला।