फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डीएम दफ्तर पर दो युवकों ने की आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप

डीएम दफ्तर पर दो युवकों ने की आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप

Thu, 13 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डीएम दफ्तर पर दो युवकों ने की आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप
13 एलकेएच 6,7
विज्ञापन


डीएम दफ्तर के बाहर आत्मदाह की कोशिश
बाइक से मिट्टी तेल की केन लेकर आए थे दो युवक
हनुमान मंदिर के पास से शराब की दुकानें न हटवाने से थे आहत
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। हनुमान मंदिर के पास से शराब की दुकान न हटवाने से आहत दो युवक बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर आई पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दोनों बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं।
घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। शहर से सटे गांव सलेमपुर निवासी दीपेश शुक्ला उर्फ लक्की शुक्ला और स्वरूपनगर निवासी पवन अवस्थी बाइक से डीएम दफ्तर पहुंचे। दोनों ने बाइक खड़ी कर दी और केन निकाल कर मिट्टी तेल खुद पर डालने लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया। शोर शराबा होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इसी बीच शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय और जेल गेट चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव ने दोनों युवकों को दबोच लिया। मौके से मिट्टी तेल की खाली केन, एक माचिस और बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपेश शुक्ला ने बताया कि वह बजरंग दल का सक्रिय कार्यकर्ता है। उनका कहना है कि विकास भवन के निकट स्थित हनुमान मंदिर से सटी शराब की दुकान है। इससे खासतौर पर महिला भक्तों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने 10 सितंबर को भी डीएम को शिकायती पत्र देकर दुकान हटवाने की मांग की थी। इससे पहले भी तीन बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, फिर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने आज अपने साथी के साथ जाकर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन

--------------
दोनों युवक डीएम दफ्तर के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में मेरी ओर से दोनों के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
----------
मंदिर के सामने लगती हैं अंडे की दुकानें
विकास भवन के पास जीआईसी फील्ड गेट के सामने हनुमान मंदिर है। मंदिर के पास में ही अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान हैं। इस वजह से शाम को मंदिर के सामने सड़क के उस पार अंडे आदि की दुकानें सज जाती हैं। शराबी अंडे के ठेलों पर शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। इससे जहां आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। वहीं शराबियों की फब्तियों से महिलाओं और युवतियों को भी शर्मसार होना पड़ता है। इसकी शिकायतें भी एसपी और प्रशासनिक अफसरों से हुईं, फिर भी प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
-------------
पहरेदार बेखर, डीएम दफ्तर पहुंच गई केरोसिन की केन
कलक्ट्रेट के दोनों गेटों पर तैनात रहते हैं होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जब कहीं भी कलक्ट्रेट या कचहरी परिसर में बड़ी वारदात होती है तो पुलिस एक-दो दिन तो सख्ती दिखाती है। बाद में सुरक्षा व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ जाती है। बृहस्पतिवार को दो युवक पिट्ठू बैग में मिट्टी तेल से भरी केन रखकर डीएम दफ्तर तक पहुंच गए, लेकिन सुरक्षा में लगे पहरेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

कलक्ट्रेट में ही कचहरी परिसर है। इसके अलावा एसपी दफ्तर, एलआईयू एडीएम, एसडीएम के कार्यालय और न्यायालय आदि हैं। इस वजह से यह कैंपस काफी सुरक्षित माना जाता है। कलक्ट्रेट परिसर से लेकर कचहरी परिसर में कई सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। एलआईयू के कर्मचारियों की भी अधिकतर डीएम-एडीएम दफ्तरों के पास आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं कलक्ट्रेट परिसर में आने के लिए एक गेट डीसी रोड और एक जेल रोड पर स्थित है। दोनों गेटों पर तीन से चार होमगार्डों की ड्यूटी भी रहती है। डीएम दफ्तर के पड़ोस में एसपी कार्यालय होने के कारण पुलिस बल भी तैनात रहता है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम बृहस्पतिवार को धरे के धरे रह गए। मंदिर के पास से शराब की दुकान न हटने से क्षुब्ध दो युवक बाइक सहित मिट्टी का तेल लेकर डीएम दफ्तर पहुंच गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह तो गनीमत रही कि वहां खड़े लोगों की नजर पड़ गई और बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed