{"_id":"5a43d8054f1c1bbd208b9151","slug":"61514395653-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूलबेहड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश दबोचे
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज खीरी।
फूलबेहड़ पुलिस की मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन माह पूर्व मैलानी क्षेत्र से लूटी गई बाइक, तमंचा और चाकू बरामद होने का दावा किया है।
इंस्पेक्टर कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात वह एसआई चंद्रशेखर, एसआई प्रभात कुमार और सिपाहियों के साथ रात नौ बजे मुख्य मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि बगैर नंबर की बाइक पर चार लोग सवार होकर अंजनापुर गांव की ओर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक का पीछा किया। पुलिस ने सरकारी जीप से ओवरटेक कर बाइक रोक ली। पुलिस करीब पहुंची तो बाइक सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। अपना बचाव कर पुलिस कर्मी आगे बढ़े तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मी हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत कर तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक मौके से बचकर भाग निकला।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम गुरदीन पुरवा गांव निवासी इसरार, दुधवा मिंदनिया निवासी राजू सिंह व राजापुर गांव निवासी दियाद बताया है। तीनों शातिर किस्म के हैं। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने तीन माह पहले मैलानी से बाइक लूटे जाने की बात कबूली है। मौके से भाग निकले इनके साथी सद्दाम की तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और तीन चाकू भी बरामद हुए है। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, चाकू बरामद
मितौली। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा है, जिनके पास से चाकू बरामद हुए। एसओ ओपी रजक ने बताया कि मंगलवार की रात एसआई श्रीकांत, कांस्टेबल गुड्डू राज कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खमरिया मोड़ पर दो युवक संदिग्ध हालात में खड़े दिखे। पुलिस के नजदीक पहुंचते ही दोनों युवक भागने लगे, तो पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान शमशाद और इरकाम निवासी मड़रिया के तौर पर हुई है। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों का चालान भेज दिया है।