फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रक में पीछे से घुसी कार, एक की मौत, दूसरा घायल

ट्रक में पीछे से घुसी कार, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 26 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से घुसी कार, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
ट्रक में पीछे से घुसी कार, एक की मौत, दूसरा घायल


गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार पीछे से घुस गई। जिससे उसमें सवार नगर के मोहल्ला ऊंचीभूड़ निवासी चंकी पांडे और उसका दोस्त शिवम पांडेय घायल हो गए। दोनों किसी परिचित की कार लेकर शाम को टहलने निकले थे। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर वाले चंकी पांडेय को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है।

मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी विनोद कुमार का 23 वर्षीय पुत्र चंकी पांडेय अपने दोस्त 20 वर्षीय शिवम पांडेय के साथ किसी परिचित की कार से टहलने निकले थे। कार शिवम चला रहा था। लखीमपुर रोड पर बादलनगर के सामने पहुंचे। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत होने पर चंकी पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वाले उन्हें लखीमपुर ले जा रहे थे। फरधान के पास चंकी पांडेय की मौत हो गई। चंकी पांडेय अपनी तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह पांडेय नगर के सीजीनपीजी कॉलेज में एमए फाइनल का छात्र था। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed