फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ग्रिल कारोबारी हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रिल कारोबारी हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 04:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
ग्रिल कारोबारी हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
ग्रिल कारोबारी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर में रविवार की रात हुए ग्रिल कारोबारी आफाक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। दोनों हत्यारोपी शातिर अपराधी हैं, जिन पर 12 से अधिक हत्या, लूट, जानलेवा हमला जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शहर कोतवाली के मोहल्ला बेगमबाग निवासी 33 वर्षीय आफाक की पैसे के लेनदेन में लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पिता अबरार की तहरीर पर मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अंशू मिश्रा और गोटेया बाग निवासी पप्पू उर्फ जफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सदर कोतवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को छाउछ चौराहा के पास दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आफाक से 60 हजार रुपये के लेनदेन था, जिसको लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते उसे मोबाइल पर कॉल कर शिव कॉलोनी स्थित एक मैदान में बुलाया था। जहां उसे लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया था। उसे मरा समझकर वह लोग भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक कारोबारी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed