फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चार घरों को निशाना बनाकर हजारों की चोरी

चार घरों को निशाना बनाकर हजारों की चोरी

Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चार घरों को निशाना बनाकर हजारों की चोरी
फोटो संख्या 09एलकेएच406
विज्ञापन

चार घरों से हजारों का माल ले गए चोर
खाली संदूकों को खेतों में फेंक कर चले गए चोर
मझगईं। चोर कसबे के चार घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी, जेवर, कपड़े और अन्य सामान चुराकर ले गए। यही नहीं चोर एक घर से बकरा भी चुराकर ले गए। खाली संदूकों को चोरों ने दूर खेतों में डाल दिया। चोरी की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची औरपीड़ितों से चोरी के बारे में जानकारी ली।

रविवार रात चोरों ने कस्बा निवासी गब्बर अली के घर से बक्सा चुर लिया। जिसमें लगभग 50 हजार रुपये के जेवर व दस नए सूट रखे थे। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी आगाज का करीब एक बकरा भी चुरा लिया। यहीं नहीं चोरों ने बबलू सिंह के घर से बक्सा चुराया, जिसमें करीब बीस हजार रुपये के जेवर थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे रहने वाले लल्लू हलवाई के घर से चोर संदूक से चार हजार की नकदी पार करके ले गए। सभी खाली बक्सों को हाईवे से कुछ दूर एक खेत में डालकर चोर फरार हो गए। एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से कस्बावासियों में रोष है। चोरी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और परिजनों से पूरी जानकारी हासिल की। साथ ही खेत में पड़े बक्से भी बरामद किए। चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed