{"_id":"5b294eae4f1c1bda6e8b8e5a","slug":"51529433774-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने मासूम बच्चे को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम ने मासूम बच्चे को रौंदा, मौत
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19एलकेएच454, 455
डीसीएम ने मासूम बच्चे को रौंदा, मौत
नाराज ग्रामीणों ने पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर लगाया जाम
दरोगा हनुमंत तिवारी के समझाने पर माने ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। क्षेत्र के गांव खैरहनी में डीसीएम ने मां के साथ सड़क पार कर रहे एक पांच वर्षीय बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। दरोगा हनुमंत तिवारी के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे खैरहनी निवासी पांच वर्षीय शिवम अपनी मां पुष्पा के साथ घर से सड़क की दूसरी तरफ जा रहा था। इसी बीच शिवम मां से हाथ छुड़ाकर सड़क पार करने की कोशिश की। इसी बीच निघासन से पलिया की ओर तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पीआरवी के जवानों ने चालक को हिरासत में ले लिया। डीसीएम में बैठा दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर बल्ली आदि रखकर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे दरोगा हनुमंत तिवारी ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुष्पा ने बताया कि मृतक शिवम तीन बच्चों में सबसे छोटा था। उसके पति भारत करीब डेढ़ माह पहले मजदूरी करने के लिए चंपावत गए हुए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।