फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर झाले में डाका डाला

बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर झाले में डाका डाला

Fri, 17 Nov 2017 10:40 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर झाले में डाका डाला
उचौलिया।
विज्ञापन

पड़ोसी जिला हरदोई के मझिला थाना अंतर्गत बहेरा गांव में एक सिख के झाले पर गुरुवार को धावा बोलकर घुसे एक दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने गृहस्वामी और उसके पुत्र को बंधक बनाकर 70 हजार की नकदी समेत साढ़े तीन लाख का जेवर और घरेलू सामान लूट लिया। क्षेत्रीय पुलिस ने लूट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीमावर्ती जिला हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के गांव बहेरा के पास झाला बनाकर रहने वाले सुखबिंदर सिंह के झाले पर गुरुवार देर रात करीब 15-16 सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। उस समय सुखबिंदर सिंह और उनकी पत्नी बलजीत कौर बैठक में लेटे थे। बदमाशों ने आते ही उन्हे कब्जे में लेकर, अंदर कमरे में सो रहे उनके पुत्र जितेंद्र को जगाकर कहा कि हम पुलिस वाले हैं और बड़े साहब के पास चलो। इतना कहने के बाद बदमाशों ने उसे कब्जे में लेकर सुखविंदर सिंह के साथ हाथ पैर बांधकर डाल दिया और ऊपर से रजाई डाल दी। इसके बाद बदमाशों ने जितेंद्र के बेटे गुरुमान सिंह पर बंदूक लगाकर जितेंद्र की पत्नी मंजीत कौर से दूसरे कमरे और वहां रखे बक्सों और अलमारी की चाबी ले ली। ताला न खुलने पर बदमाशों ने ताले तोड़ दिए। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे 70 हजार रुपये और बक्से में रखे जेवर और मंजीत कौर के कानो से बाली निकाल लीं। इस दौरान पड़ोस के मकान में सो रही जितेंद्र की चाची दीप कौर पत्नी गुरजीत सिंह ने शोर होने पर जितेंद्र सिंह को आवाज दी तो बदमाशों ने उन्हे भी कब्जे में लेकर उनके पास रखे 18 हजार रुपये और बाली लूट लीं। जितेंद्र के चाचा ट्रक चालक हैं वह घर पर नही थे। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मंजीत कौर को धक्का दे दिया जिससे उनके दांत टूट गए। सभी के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए लेकिन मंजीत कौर ने चालाकी से अपना मोबाइल कंबल के नीचे छिपा लिया और अंदर से पड़ोस के गांव करसुआ में रहने वाले फूफा दर्शन सिंह को फोन कर बदमाशों की सूचना दी, जिसके बाद वहां से दर्जनों ग्रामीण सुखविंदर सिंह के झाले की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के आने की आहट सुनकर बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। करीब एक घंटे बाद मौके पर थाना मझिला और यूपी 100 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


घुसते ही तोड़ दिए थे घर के बल्ब
जितेंद्र सिंह की पत्नी मंजीत कौर ने बताया कि आते ही बदमाशों ने घर के बल्ब तोड़ दिए और टॉर्च ले ली और उसके पति को कब्जे में लेने के बाद उसके बच्चों पर असलहे लगाकर आतंकित करने लगे। मंजीत ने बताया कि सभी बदमाश 20-22 साल की उम्र के थे और नकाब बांधे थे। 3 दिसंबर को अखंड पाठ होना था, जिसके लिए मंडी से रुपये लेकर आए थे। थाना मझिला पुलिस ने सुखविंदर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उचौलिया कस्बे से करीब चार किमी दूर डकैती की घटना होने से यहां भी लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed