फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तमंचा तानकर भाग रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

तमंचा तानकर भाग रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
तमंचा तानकर भाग रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा
लखीमपुर खीरी/बेलरायां खीरी।
विज्ञापन

कस्बा स्थित गांधी इंटर कॉलेज में चल रहे देवी जागरण में मौजूद एक शातिर अपराधी ने सादी वर्दी में पकड़ने पहुंचे सिपाहियों पर तमंचा तान दिया और भागने की कोशिश की। इससे वहां भगदड़ मच गई। काफी देर तक चली खींचतान के बाद सिपाही ने दीवार कूदकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया।
रविवार की रात बेलरायां स्थित गांधी इंटर कॉलेज में देवी जागरण हो रहा था। मां के गुणगान सुनने के लिए पंडाल भक्तों से खचाखच भरा था। रात करीब एक बजे बेलरायां चौकी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम तकियापुरवा निवासी शातिर अपराधी सोनू जागरण में मौजूद है। सूचना पर बेलरायां चौकी इंचार्ज यदुवीर सिंह सादी वर्दी में दो सिपाहियों के साथ रात करीब एक बजे मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो इसी बीच आरोपी ने पेट में लगा तमंचा निकाल लिया और सिपाहियों पर तानकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर सिपाहियों ने उसे दबोच लिया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वह सिपाहियों से भिड़ गया, इससे वहां भगदड़ मच गई। सिपाहियों ने भी हिम्मत जुटाई और चहारदीवारी कूदने का प्रयास कर रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे पकड़ कर पुलिस चौकी लाए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तिकुनियां अजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोनू शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर कोतवाली चंदन चौकी में पुलिस मुठभेड़ का मामला भी कायम है, जिसमें आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed