फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शराबियों ने किया बवाल, तमंचे लहराए

शराबियों ने किया बवाल, तमंचे लहराए

Sun, 30 Jul 2017 04:18 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
शराबियों ने किया बवाल, तमंचे लहराए

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। विकास भवन के निकट एक बियर बार के बाहर शराबियों ने शनिवार की देर शाम जमकर बवाल कर दिया। एक-दूसरे पर तमंचे तान हवा में भी लहराए। इससे अति व्यस्त खीरी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख शराबी भाग निकले।

रोडवेज पर पुलिस चौकी और सौजन्या चौराहा पर पुलिस पिकेट रहती है। इसके बाद भी खुराफाती तत्वों में पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस चौकी और सौजन्या चौराहा के बीच स्थित विकास भवन के निकट बियर बार है। पास में ही हनुमान जी का मंदिर है। शनिवार की शाम करीब नौ बजे बियर बार के सामने खीरी मार्ग पर करीब सात-आठ शराबियों ने जमकर हंगामा किया। गालीगलौज करते हुए एक-दूसरे पर तमंचे तान दिए। इससे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। अप्रिय घटना से आशंकित लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की गाड़ी हूटर बजाते हुए मौके पर पहुंची। हूटर की आवाज सुनते ही शराबी खिसक गए। पुलिस सड़क पर लाठी पीटकर वापस लौट गई। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि शराबी आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस गई थी, लेकिन बवाली भाग निकले। तमंचे-एक दूसरे पर ताने जाने की बात सही है।
विज्ञापन

00000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed