फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर की हुई कार्रवाई

शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर की हुई कार्रवाई

Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर की हुई कार्रवाई
शराब तस्करों पर कसा
विज्ञापन

शिकंजा, गैंगस्टर लगा
- गढ़ी में बरामद हुआ था नकली शराब का जखीरा
अमर उजाला ब्यूरो
सदर कोतवाली पुलिस ने आबकारी टीम के साथ 30 जून 2017 को मोहल्ला गढ़ी में छापा मारा था। पुलिस ने इस दौरान मौके से अन्य प्रदेशों से लाया गया एल्कोहल, स्प्रिट, नकली होलोग्राम, खाली और भरी शीशियां, ढक्कन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव टिकरा खुर्द निवासी हरिकन सिंह, कोतवाली धौरहरा के गांव परौर निवासी विवेक जायसवाल, सीतापुर के थाना हरगांव के गांव बृजनगर निवासी रितेश जायसवाल, सदर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन इमली चौराहा निवासी आनंद जायसवाल और शैलेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम ने पूर्व में गैंगलीडर हरिकन सिंह के गैंग का अनुमोदन भी किया है। इन सभी आरोपियों का समाज में भय व्याप्त है। अवैध रूप से लोगों को डरा धमका कर धनोपार्जन करते हैं, जिससे आरोपियों का समाज में डर व्याप्त है। सदर कोतवाल की ओर से सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगलीडर समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed