{"_id":"5a6dc6354f1c1b88268b7054","slug":"41517143605-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शईद हत्याकांड मामले में दंपति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शईद हत्याकांड मामले में दंपति गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
आराोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। पुलिस ने गांव हरिहरपुर में हुए शईद हत्याकांड के आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया है। हत्या में प्रयुक्त दोनाली बंदूक और चार कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद किया है।
शनिवार को गांव हरिहरपुर निवासी फारूख और उसके भाई इब्राहीम के परिवार के बीच नाली में मिट्टी भर जाने को लेकर विवाद हो गया था। बात बिगड़ी तो दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान फारूख का 13 वर्षीय पुत्र घर से दोनाली बंदूक उठा लाया और पिता फारूख ने गोली चला दी थी, जिससे शईद की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता इब्राहीम की ओर से फारूख, उसकी पत्नी समीमुन, पुत्र और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दोनाली लाइसेंसी बंदूक और चार कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।