फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फेल होने पर इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

फेल होने पर इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

Fri, 09 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
फेल होने पर इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के नैनापुर गांव के एक छात्र ने इंटर में फेल होने के कारण बाग में एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

नैनापुर गांव निवासी शत्रोहन लाल मौर्या का 17 वर्षीय पुत्र अतुल मौर्या रफी अहमद उस्मानी इंटर कालेज, कफारा का छात्र था। घरवालों के अनुसार अतुल शुक्रवार की दोपहर को घर से इंटर का रिजल्ट देखने साइकिल से रमियाबेहड़ कस्बा गया था। वहां से वह शाम करीब साढ़े छह बजे लौटा तो बेहद मायूस था। पूछने पर फेल होने की बात बताई और रोने लगा। इस पर घर वालों ने उसे काफी समझाया, फिर वह खेत देखने की बात कहकर निकला। देर शाम करीब पौने आठ बजे खेतों की ओर शौच गए लोगों ने गांव से सटे बाग में कटहल के एक पेड़ से अतुल का लटकता शव देखा। लोगों की सूचना पर रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। कोतवाली के एसएसआई दिनेश यादव ने बताया कि उसने अपनी शर्ट से गमछा जोड़कर फांसी लगाई है। परिवार वाले पुलिस कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं, लेकिन वह शनिवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराएंगे।
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed