{"_id":"5c5c2f61bdec22653c2d1a7f","slug":"31549545313-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला का बेड पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला का बेड पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव के गांव बरुईटांडा निवासी मुश्तफा हुसैन की पत्नी 20 वर्षीय जुगराफिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके वालों ने गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना फूलबेहड़ के गांव बसहा भूड़ निवासी अनवर अली ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री जुगराफिया का निकाह 10 मई 2018 को थाना नीमगांव के गांव बरुईटांडा निवासी मुश्तफा हुसैन के साथ किया था। उन्होंने बताया कि रविवार को पुत्री जुगराफिया ने उन्हें मोबाइल पर कॉल की और कहा कि आप घर आ जाओ नहीं तो मैं मर जाऊंगी। उन्होंने यह पूछा कि क्या हुआ है तो उसने कहा घर आओगे तब बताऊंगी। इस पर वह सोमवार को पुत्री के घर पहुंचे और उसे विदा करने को कहा। ससुराल के लोग इस पर राजी भी हो गए। मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे पुत्री का ससुर यासीन उन्हें घुमाने के बहाने घर से गांव में ले आया। उसके करीब आधे घंटे के बाद मुश्तफा (पति) ने मोबाइल पर सूचना दी कि जुगराफिया ने फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा पुत्री का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। पति मुश्तफा भी घर से गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
ग्राम प्रधान की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई भी आरोप नहीं लगाए गए हैं। न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अशोक सिंह सागर, प्रभारी एसओ थाना नीमगांव