{"_id":"5bd84953bdec2269c544b7bc","slug":"31540901203-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड है नहीं फिर भी खाते से निकल गए 61 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड है नहीं फिर भी खाते से निकल गए 61 हजार रुपये
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटीएम कार्ड है नहीं खाते से निकल गए 61 हजार
बैंक पहुंचने पर लगी जानकारी, उड़े होश
महेवागंज/सुंदरवल। जिस किसान ने कभी एटीएम कार्ड देखा तक नहीं। उसके खाते से एटीएम के जरिये 61,841 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग हो गई। पीड़ित की शिकायत पर बैंक वाले अब जांच कराने की बात कह रहे हैं।
मामला थाना फूलबेहड़ क्षेत्र का है। राजापुर गांव निवासी बुजुर्ग किसान शत्रोहन पुत्र दुजई ने बताया कि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा सैदापुर में उसका खाता है। खाते में कुल 61,841 रुपया जमा था। पिछले दो माह से उसने खाते से कोई पैसा नहीं निकाला। सोमवार को वह पैसा निकालने बैंक पहुंच तो बैंककर्मियों ने खाते में पैसा न होने की जानकारी दी। इस पर शत्रोहन बैंक मैनेजर के पास पहुंचा और जानकारी मांगी। बैंक मैनेजर ने खाता चेक किया तो उसमे 19 सितंबर से 27 सितंबर तक 22 बार में 61841 रुपया एटीएम कार्ड के जरिये निकाले जाने की बात सामने आई। यह सुन पीड़ित खाता धारक के होश उड़ गए। शत्रोहन ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। एटीएम कार्ड भी उसने कभी नहीं बनवाया। शाखा प्रबंधक दिनेश प्रताप ने बताया कि किसान शत्रोहन के खाते से वास्तव में 22 बार में इकसठ हजार से ज्यादा की रकम निकली है जो एटीएम कार्ड से निकाली गई है। शत्रोहन के पास एटीएम कार्ड नहीं है। पैसा निकलने की लोकेशन फूलबेहड़ में लगे एटीएम बूथ की मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।