{"_id":"5bc871acbdec2269b4444c5a","slug":"31539862956-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक की पिटाई कर बाइक लूटी, पुलिस बता रही चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक की पिटाई कर बाइक लूटी, पुलिस बता रही चोरी
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से बाइक लूटी, पुलिस बता रही चोरी
पीड़ित ने तटबंध से पानी में छलांग लगाकर बचाई जान
थाना फूलबेहड़ में रपटा पुल पर हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज/सुंदरवल। थाना क्षेत्र फूलबेहड़ में बुधवार शाम दवाई लेकर घर जा रहे बाइक सवार को नकाबपोश तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर रोक लिया। तलाशी के दौरान रुपये न मिलने पर उसकी जमकर पिटाई की। मौका पाकर पीड़ित युवक ने तटबंध से पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। इस पर बदमाश उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। श्रीनगर बंधे पर सरेशाम हुई इस घटना से ग्रामीण दहशत में है। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फूलबेहड़ के खगईपुरवा गाँव निवासी रामजीवन ने बताया कि बुधवार को वह श्रीनगर गांव दवाई लेने गए थे। शाम को बाइक से वापस घर जा रहे थे। शारदा तटबंध पर श्रीनगर-मेहदी मार्ग पर बने रपटा पुल के पास उसे नकाबपोश तीन बदमाशों ने घेर लिया। कनपटी पर असलहा लगा दिया और लूटपाट करने लगे। उसने बताया कि जेब में रुपये न निकलने से गुस्साए बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों के चंगुल से बचने के लिए मौका पाकर उसने तटबंध से पानी में छलांग लगा दी। इस पर बदमाश उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर भाग निकले। किसी तरह घर पहुंचकर उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी दूर तक खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
बदलवाई तहरीर लिखी चोरी की रिपोर्ट
महेवागंज। आंकड़ों में खेल कर क्राइम कंट्रोल करने वाली थाना फूलबेहड़ पुलिस ने बाइक लूट मामले में भी खेल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने लूटपाट की तहरीर लेकर अपने पास रख ली। बाद में बोलकर दूसरी तहरीर लिखवाई और उसके हस्ताक्षर करा लिए। इसी तहरीर पर पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर लूट की घटना को गटक गई। खासबात यह है कि पुलिस ने लिखवाई तहरीर में भी बड़ी गलती कर दी। तहरीर में लिखवाया कि गांव के पश्चिम पुल के पास उसने बाइक खड़ी कर दी। बाइक की गद्दी पर मोबाइल रखकर शौच चला गया। इसी बीच उसकी बाइक चोरी हो गई। बाइक की गद्दी पर मोबाइल रखने की बात किसी के जहां गले नहीं उतर रही है। वहीं तहरीर को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के साथ लूटपाट नहीं हुई है। शौच करते समय किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली है। जल्द ही बाइक का पता लगा लिया जाएगा।
विद्याराम दिवाकर, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़