{"_id":"5ba3ac2d867a557f373dbbb1","slug":"31537453101-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर पर संदिग्ध हालात में मृत मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिस्तर पर संदिग्ध हालात में मृत मिला युवक
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्तर पर संदिग्ध हालात में मिली युवक की लाश
शराब का आदी था, हाल ही में बेच दी थी अपनी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज/ सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ के गांव ग्रंट 12 में बुधवार रात शराब के नशे में घर आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सुबह बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव ग्रंट नंबर 12 निवासी नवल किशोर ने बताया कि उनका भाई राजेंद्र (38) शराब का आदी थी। राजेंद्र की पत्नी मूक बधिर है। 14 सिंतंबर को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके भाई को शराब पिलाकर एक एकड़ जमीन का बैनामा करा लिया था। इसका भाई को पैसा भी नहीं दिया। बैनामा कराने वाले दिन से अब तक वह भाई को अपने साथ रखता था। घर पर दोनों समय का राशन भेज देता था। बुधवार रात आरोपी युवक उसके भाई को नशे की हालत में घर के दरवाजे तक छोड़ गया। बगैर खाना खाए राजेंद्र बिस्तर पर लेट गया। बृहस्पतिवार सुबह बिस्तर पर वह मृत में मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में वह बड़ा था। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई नवल किशोर ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर ने बताया कि मृतक की किसी से रंजिश नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।