{"_id":"5a2944a44f1c1b86698c0198","slug":"31512653988-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर बदमाश ने लूटी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लगाकर बदमाश ने लूटी बाइक
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड------
तमंचा लगाकर बदमाश ने लूटी बाइक
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिया खीरी।
भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला कस्बे में चल रहे मेले से बुधवार की रात वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को एक बदमाश ने शस्त्रों के बल पर रोक लिया और उनकी पिटाई कर बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई बाइक और तमंचा बरामद किया है।
पडरिया तुला में बुधवार की रात सहसपुर निवासी आकाश अपने मलूकापुर निवासी रिश्तेदार मुन्नालाल के साथ मेला देखने आया था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों बाइक से मलूकापुर वापस जा रहे थे। गुरूद्वारा वाली पुलिया के पास उन्हें एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे खड़ा दिखाई दिया। पास पहुंचने पर युवक ने रुकने का इशारा किया। किसी परिचित के होने की आशंका पर चालक ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही बदमाश ने पिटाई कर तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया और भाग निकला। मुन्नालाल ने दूसरे मोबाइल से यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसके बाद दरोगा उमाशंकर त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ बदमाशों की तलाश कर रहे थे। रात करीब दो बजे पड़रिया तुला गुरूद्वारे के पास पहुंचे तो उधर से एक व्यक्ति बाइक लेकर आता दिखाई पड़ा। दरोगा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के ललकारने पर चालक ने बाइक रोककर तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। बाद में पुलिस ने घेर कर उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी अरविंद मिश्रा निवासी पड़रिया तुला का है। उसके पास से लूटी गई बाइक, एक तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।