{"_id":"5a1574d84f1c1ba7668b5a0d","slug":"31511355608-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या में जेठ नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या में जेठ नामजद
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में आधा किलो के बाट को लेकर हुए विवाद में जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या बेलचा मारकर कर दी थी। मृतका के पति ने बड़े भाई पर पत्नी की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गांव में पोस्टमार्टम के बाद आए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव सराय निवासी मोहनलाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 नवंबर की दोपहर एक बजे वह और उसकी पत्नी घर पर थे। तभी मोहन का बड़ा भाई रामगोपाल उसकी पत्नी से आधा किलो के बाट को लेकर झगड़ने करने लगा। वह बाट को अपने पास रखना चाह रहा था, जबकि पत्नी राजी नहीं थी। गुस्से में आकर रामगोपाल ने छोटी (30 साल) पर बेलचे से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर रामगोपाल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मधुकांत मित्र ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है, शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आरोपी की पत्नी, तीन बच्चे और एक पुत्र घर पर ही हैं। उधर, गांव सराय में इस घटना को लेकर मातम छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद 22 नवंबर को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में मृतका का शव आने पर कोहराम मच गया। रोते बिलखते आठ वर्षीय पुत्र केशव कुमार, आकांक्षा (चार साल), हर्षित कुमार और दुधमुंहे रचित को देखकर मौजूद लोग भी फफक उठे।