फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   3.10 lakh bikes eat up trunk

बाइक की डिक्की से उड़ाए 3.10 लाख

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
3.10 lakh bikes eat up trunk
ब्लैक मनी
भाजपा जिलाध्यक्ष का पैसा लेकर बैंक जा रहा था नौकर, रास्ते में हुई वारदात
विज्ञापन

शहर में बाथम वैश्य धर्मशाला के पास उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की में रखे 3.10 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बाइक चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। बैंक में रुपये जमा करने के लिए डिक्की खोली, तो वह भौचक्का रह गया। यह पैसा भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी का था, जिसे उनके पेट्रोल पंप से लेकर नौकर बैंक जा रहा था। 

फरधान क्षेत्र के गांव खेतौसा निवासी मनोज राजपूत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप से 3.10 रुपये लेकर अर्बन कोआपरेटिव बैंक में जमा करने जा रहा था। रास्ते में बाथम वैश्य धर्मशाला के पास जाम होने के चलते उसने बाइक धीमी की, तो इसी दौरान उचक्कों ने डिक्की में रखा रुपये से भरा बैग निकाल लिया। बैंक में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, तो उसने पंप मालिक भाजपा जिलाध्यक्ष को सूचना दी। शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि वादी मनोज राजपूत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed