फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   24 thousand rupees from the account by asking the ATM code

एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 24 हजार 

Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
24 thousand rupees from the account by asking the ATM code
एटीएम - फोटो : concept photo

विज्ञापन
एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 24 हजार 
जालसाज ने कर ली ऑनलाइन खरीददारी

बैंक का अफसर बताकर किसी जालसाज ने मोहल्ला हिदायतनगर निवासी नसरत अली के मोबाइल पर कॉल कर एटीएम कोड पूछकर उसके खाते से 24 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है। 

मोहल्ला हिदायतनगर निवासी नसरत अली ने बताया कि उसका खाता इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा लखीमपुर में है। उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल कर्ता ने खुद को बैंक का अफसर बताया और कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद किया जा रहा है। पुन: चालू कराने के लिए कोड पूछा। झांसे में आकर उसने कोड बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर पहले चार हजार रुपये और उसके कुछ देर बाद 19,999 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इस पर मंगलवार को वह बैंक गया और पूरी बात शाखा प्रबंधक को बताई। शाखा प्रबंधक ने उसे बताया कि उसके खाते से किसी ने ऑनलाइन खरीददारी की है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने अपना एटीएम बंद कराया और मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed