फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारा, हड़कंप

पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारा, हड़कंप

Thu, 14 Feb 2019 04:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारा, हड़कंप
पलियाकलां। कच्ची शराब के कारोबारियों पर प्रशासन का चाबुक चलता जा रहा है। पुलिस और आबकारी टीम लगातार छापा मारकर अभियान चला रही हैं। इसी में सीओ और आबकारी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम लगातार दबिशें दे रही हैं। बृहस्पतिवार को भी अधिकारियों ने कई गांवों में छापा मारते हुए ढाई सौ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ प्रदीप कुमार यादव और आबकारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी। इसमें टीम ने संपूर्णानगर क्षेत्र के कुंडली फार्म, त्रिकोलिया, हरिनगर आदि जंगल किनारे बसे गांवों में छापा मारा। जिसके बाद टीम ने ढाई सौ लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरणों के साथ ही मौके से मिले ढाई हजार क्विंटल लहन को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर कई आरोपी नदी व जंगल के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

महंगापुर। विशेनपुरी गांव में खुलेआम कच्ची शराब का धंधा चल रहा है। ग्राम प्रधानपति लखविंदर सिंह ने बताया कि कई बार वह संपूर्णानगर थाने में जाकर शिकायत कर चुके हैं। कार्रवाई न होने के चलते लगातार कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। कई दिनों से सीओ और आबकारी निरीक्षक अभियान तो चला रहे हैं लेकिन विशेनपुरी गांव में अभी तक अफसर नहीं पहुंच पाए हैं जिससे यहां लगातार शराब बनाने व बेचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed