फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विजय मेरी हत्या कर देता इसलिए मार डाला

विजय मेरी हत्या कर देता इसलिए मार डाला

Thu, 22 Nov 2018 05:39 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
विजय मेरी हत्या कर देता इसलिए मार डाला

विज्ञापन


‘विजय मेरी हत्या कर देता इसलिए मार डाला’

लखीमपुर खीरी। शहर में मंगलवार की रात हुए कुंतीपुरम निवासी विजय राजपूत हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी थाना फरधान के गांव शिवराजपुर निवासी नितिन वर्मा को पकड़ा गया है। हालांकि अधिकारिक रूप से पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यदि वह विजय की हत्या न करता तो विजय उसे मार डालता। इसलिए उसने विजय को बुलाकर उसका ईंटों से सिर कुचलकर मारा डाला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एसपी रामलाल वर्मा ने भी कोतवाली पहुंचकर आरोपी से पूछताछ भी की।
शहर के कुंतीपुरम निवासी मेड़ईलाल के पुत्र विजय राजपूत (24) की मंगलवार की रात ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। वह एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे एसपी रामलाल वर्मा ने भी आरोपी से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इंटरमीडिएट का छात्र है। विजय राजपूत उसका दोस्त था। जिस गांव का विजय रहने वाला है, उसी गांव के पास की एक लड़की के उसके संबंध थे। करीब एक महीने पहले लड़की के नाना ने उसे पकड़ लिया था। विजय राजपूत का युवती के नाना के घर आना-जाना था। उसे पता चला कि युवती के नाना ने उसे मार डालने के लिए विजय को सुपारी दी है। इसका सच जानने के लिए उसने अपने एक दोस्त से विजय के मोबाइल पर कॉल कराई और उससे कहलवाया कि विनीत पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास खड़ा है। इस पर विजय राजपूत आ गया। इस पर दोनों के बीच मारपीट हुई। इस पर उसने आवेश में आकर विजय राजपूत के सिर पर 10-15 बार ईंटों से प्रहार किया और उसे मार डाला।
विज्ञापन


दोनों मिलकर करते थे छिनैती
पुलिस सूत्रों की मानें तो विजय राजपूत और विनीत दोनों मिलकर छिनैती भी करते थे। करीब तीन महीने पहले कुंडल छिनैती और एक बाइक लूटपाट की घटना को दोनों ने मिलकर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
मुख्य आरोपी पकड़ लिया गया है। उसने हत्या की बात स्वीकार की है। उसे शक था कि युवती के नानसे से विजय राजपूत ने उसको मारने की सुपारी ली है। यदि वह विजय को ठिकाने नहीं लगाता तो विजय उसे ही मार डालात। मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। दोनों मिलकर छिनैती भी करते थे। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed