{"_id":"5bd756a8bdec2269490073b5","slug":"21540839080-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ पर चचेरे भाई ने लगा दिया पुआल, हंसिया मार कर ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ पर चचेरे भाई ने लगा दिया पुआल, हंसिया मार कर ले ली जान
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
29एलकेएच652
चचेरे भाई की हंसिया से वार कर हत्या
खेत की मेड़ पर पुआल लगाने को लेकर हो गया था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ/बिजुआ। गोला कोतवाली के पिपरिया गांव में पुआल लगाने पर हुई तकरार में चचेरे भाई ने ताबड़तोड़ हंसिया से गर्दन पर तीन वार कर भाई की हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। सरेशाम मर्डर की सूचना पर सीओ, कोतवाल गोला मौके पर पहुंचे और शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मूड़ा सवारान गांव के पास स्थित पिपरिया गंगा गांव में सोमवार की शाम को स्वर्गीय मिश्रीलाल के 40 वर्षीय पुत्र सर्वेश यादव का पुआल लगाने को लेकर चचेरे भाई शत्रोहन यादव और तरुण यादव से विवाद हो गया। मामूली बात पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाइयों ने सर्वेश यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। मृतक की पत्नी रामबेटी ने बताया कि दोनों लोगों के घर आसपास ही हैं। सर्वेश और शत्रोहन के घर के सामने की जगह दोनों की आधी-आधी पारिवारिक बंटवारे में जमीन है। सोमवार को सर्वेश अपने खेत से धान का पुुआल लेकर आए और उसे अपने हिस्से की जमीन के टुकड़े पर लगाने लगे। कुछ पुआल मेड़ की दूसरी तरफ शत्रोहन के हिस्से में गिर गया। इस पर शत्रोहन हंसिया लेकर आ गया और पुआल हटाने को गालियां देने लगा। इस पर दोनो में विवाद होने लगा। घर के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही शत्रोहन ने हंसिया से सर्वेश पर वार करने शुरू कर दिए। हंसिया के वार इतने घातक थे कि गले के पार हो गए। सर्वेश वहीं गिरकर छटपटाने लगा। लोग घायल को जब तक ले जाते उसकी मौत हो गई। इधर आरोपी शत्रोहन हंसिया छोड़कर और तरुण फरार हो गए। साथ ही उसके परिवार के लोग भी घर से भाग खड़े हुए। इधर सर्वेश के परिवार की गुस्साईं महिलाओं ने आरोपी के घर में तोड़ फोड़ की। सूचना पर सबसे पहले चौकी इंचार्ज अलीगंज पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ गोला के साथ कोतवाल गोला गांव पहुंचे। सीओ ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।
-------------------------
सरेशाम हुई घटना पर नहीं बचा पाया कोई
गोला गोकर्णनाथ। गांव पिपरिया गंगा में यह घटना इतनी जल्दी घटित हो गई कि कोई कुछ समझ तक न सका। पत्नी रामबेटी के मुताबिक घटना के समय अनेक लोग चश्मदीद हैं, लेकिन जब तक कोई समझ पता, उसने हंसिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए और मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। कोई उन्हें पकड़ने तक की हिम्मत नहीं जुटा सका। मृतक अपने पीछे पत्नी रामबेटी, दो पुत्र, चार बेटियां छोड़ गया है। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि पुआल लगाने की जगह को लेकर विवाद की बात सामने आई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।