फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोलीकांड मे तीन की मौत की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छकाया

गोलीकांड मे तीन की मौत की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छकाया

Mon, 05 Mar 2018 08:32 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
गोलीकांड मे तीन की मौत की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छकाया
तीन की मौत की सूचना
विज्ञापन

देकर पुलिस को छकाया
रजागंज।
मारपीट, लूट, हत्या तक की फर्जी सूचना यूपी 100 पुलिस को देने से लोग बाज नहीं आ रहे। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंचती है और कॉलर को कॉल करती है तो कॉलर अपना फोन बंद कर लेता है। इस पर यूपी 100 पुलिस और थाने की पुलिस फर्जी सूचना पर दौड़ती रहती है।

ऐसा ही एक वाकया हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलबूड़ी में देखने को मिला। एक कालर ने यूपी 100 पर फोन कर बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांव में आकर मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान चली गोली से दो-तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर यूपी 100 की तीन गाड़ियां गांव पहुंची तो वहां सबकुछ सामान्य मिला। ग्रामीणों के साथ पूरे गांव में जानकारी की, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई। हैदराबाद थाना की पुलिस भी गांव पहुंच गई। गांव वाले भारी पुलिस देख अचंभे में पड़ गए कि आखिरकार उनके गांव में ऐसा क्या हो गया जो इतनी पुलिस आ गई। धीरे धीरे गांव वालों को जब फर्जी कॉलर की जानकारी हुई तब ग्रामीणों को चैन आया। हैदराबाद इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि यूपी 100 पर फर्जी सूचना दी गयी थी। जांचकर फर्जी सूचना देने वाले की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed