फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सलेमपुर कोन में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

सलेमपुर कोन में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 23 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर कोन में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
जान दी - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कोन में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने गया था, जब सुबह नहीं जागा तो घरवालों ने वहां जाकर देखा। घरवालों की सूचना पर पहुंची जेलगेट पुलिस ने बताया कि जब वह पहुंचे तो शव फर्श पर लिटाया हुआ था। युवक को गले में पतली रस्सी बंधी थी। परिवार वालों ने चारपाई के पाये से फांसी लगाकर खुदकुशी करने का बयान दर्ज कराया है। उधर, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
सलेमपुर कोन निवासी दिलीप गुप्ता (सेवानिवृत्त कर्मी) के दो पुत्रों में अर्जुन गुप्ता (26) छोटा था। वह बीए द्वितीय वर्ष (प्राइवेट) का छात्र था। शुक्रवार की शाम, अर्जुन का अपने परिवार वालों से दिल्ली/हरिद्वार जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने रात को खाना भी नहीं खाया था। इसके बाद वह पहली मंजिल पर बने कमरे में लेट गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के निचले हिस्से में सो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह अर्जुन की मां जब उसे जगाने पहुंचीं तो दरवाजा खोलते ही सन्न रह गईं। दीवार के सहारे खड़ी चारपाई के पाये में फांसी लगा हुआ शव लटका था। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद जेलगेट चौकी इंचार्ज राम सिंह मौके पर पहुंचे। जब वह पहुंचे तब तक घरवाले युवक के शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा चुके थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिवार वालों ने चारपाई के पाये से फांसी लगाकर खुदकुशी करने का बयान दर्ज कराया है। हालांकि यह बयान लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारपाई के पाये में रस्सी बांधकर फांसी लगाने की बात घरवालों ने बताई है। उसी आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- आरके वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed