{"_id":"5a1700c54f1c1b69678bd89f","slug":"21511456965-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया।
पुलिस चौकी क्षेत्र के ऐरा गांव से उत्तर केले के खेत में लगे जामुन के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में 13 वर्षीय रंजीत का शव लटका मिला। खेत मालिक ने शव देखकर मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी खमरिया प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। घरवालों का कहना है कि रंजीत चारा लेने खेत पर गया था।
चौकी क्षेत्र के ग्राम ऐरा निवासी प्रह्लाद का 13 वर्षीय पुत्र रंजीत का शव गांव के उत्तर गांव के ही राम प्रकाश के केले के खेत में जामुन के पेड़ से लटकता हुआ मिला। खेत मालिक बृहस्पतिवार की देर शाम जब खेत की देखरेख के लिए गया तो उसने पेड़ से लटकता शव देखा। शव की पहचान कर राम प्रकाश ने मृतक के घरवालों को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही घटना स्थल पर घरवालों के साथ ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। घटना की सूचना खमरिया पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी फूलचंद ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने बताया कि रंजीत दोपहर में चारा लेने के लिए खेतों को गया था। शाम को उसके लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। मृतक के पिता ने हत्या कर शव को लटकाये जाने की आशंका जताई है। खमरिया पुलिस शव को पीएम के लिए भेजने की तैयारी में लगी हुयी थी।